फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह नवंबर तक जुड़वा सकते है मतदाता सूची में अपना नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-विधान परिषद मेरठ निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए 6 नवंबर तक मतदान केंद्रों पर आवेदन कर सकते है। इसको लेकर अधिकारी तैनात किए है। जनपद के नागरिक अपना नाम शामिल कराने के लिए फार्म जमा कर सकते है। 30 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर अतुल कुमार ने बताया कि जनपद के नागरिकों फार्म-18 स्नातक के लिए और फार्म-19 शिक्षक की मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए देना होगा। इसके लिए अधिकारी तैनात किए है। 6 नवंबर 2025 तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर कार्यालय समय के अनुसार उपस्थित रहकर आवेदन लेंगे।
विज्ञापन


यहां बने हैं मतदान केंद्र
उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर में नामांकन के लिए निर्धारित मतदान केंद्र अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज दादरी, एनटीपीसी विद्युत नगर दादरी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-39 नोएडा, पंचशील बालक इंटर कॉलेज सेक्टर-91 नोएडा, बादामी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसरख, परसंदी देवी पब्लिक स्कूल छपरौला, अमीचंद इंटर कॉलेज कासना, आईआईटी रूड़की नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर नोएडा, बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर, राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज बिलासपुर, जनता इंटर कॉलेज जेवर, इंटर कॉलेज रबूपुरा तथा पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें