तहसील और चिकित्सालयों में कराया गया योग अभ्यास
ग्रेटर नोएडा। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है। जगह-जगह अभ्यास सत्र का आयोजन किया जा रहा है। योग सप्ताह के तहत मंगलवार को दादरी तहसील और आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में योग अभ्यास सत्र का आयोजन हुआ। 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बंदना रानी ने बताया कि तहसील दादरी परिसर और विभिन्न राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में योग अभ्यास सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसील दादरी के अधिकारियों व कर्मचारियों, आयुर्वेदिक चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, योग प्रशिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। ब्यूरो