नोएडा (संवाद)। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा भवन में भाजपा नोएडा महानगर की ओर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व रक्षा सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी योगेंद्र नारायण सिंह ने की, जबकि आयोजन जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में हुआ। मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में जनता और सरकार के बीच विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने सेवा, सुशासन और पारदर्शिता को इस विश्वास का आधार बताया। महेश शर्मा ने सम्मेलन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने जनधन योजना और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसी योजनाओं को जनकल्याण का बड़ा माध्यम बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सड़क, रेल और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, पूर्व विधायक विमला बाथम, जिला प्रभारी भाजपा नोएडा कांता कर्दम, कर्नल एसपी वैद्य, बीएस चौहान, महेश सक्सेना, विपिन मल्लन, पीयूष द्विवेदी ,सुशील भारद्वाज, टी.एन. चौरसिया, मनोज राणा समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।