फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना सिटी के 107 गांवों में पेयजल की समस्या दूर करेगा यीडा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के 107 गांवों में पेयजल की समस्या दूर होगी। यमुना प्राधिकरण नए हैंडपंप लगाने और जरूरत के समय रीबोर कराएगा। इसके लिए एक ही एजेंसी को काम सौंपा जा रहा है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। अक्तूबर की शुरुआत तक एजेंसी का चयन हो जाएगा। यह एजेंसी पूरे साल इन गांवों में हैंडपंप ठीक करने और जरूरत के मुताबिक रीबोर या नया हैंडपंप लगाने का काम करेगी। इसके अलावा मेडिकल डिवाइस पार्क में भी करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर पानी के कनेक्शन देन के लिए प्राधिकरण नेटवर्क विकसित कराएगा। सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क प्राधिकरण विकसित कर रहा है। यहां पानी की आपूर्ति उद्योगों को उनके कैंपस तक दी जा सके। अब इसके लिए काम शुरू कराने के लिए सीईओ ने कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें