फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सूर्यांश शर्मा ने जूडो अंडर-14 में जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर (संवाद)। जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के छात्र सूर्यांश शर्मा ने जूडो खेल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। मेरठ स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल सरधना में 7 से 11 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई जोनल खेल प्रतियोगिता में सूर्यांश शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उसने अंडर-14 आयु वर्ग के 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने सूर्यांश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता मेहनत, आत्मविश्वास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। सूर्यांश की इस कामयाबी से विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी खेल के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें