फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिकित्सा उपकरण बनाने के लिए यीडा को मिला जापान का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
यीडा और मेडिकल एक्सीलेंस जापान के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन

फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मेडिकल डिवाइस पार्क में चिकित्सा उपकरणों के निर्माण और शोध के लिए जापान तकनीकी सहयोग देगा। इसके लिए एक समझौता अनुबंध बुधवार को यीडा और मेडिकल एक्सीलेंस जापान (एमईजे) के बीच हुआ। इस अनुबंध का उद्देश्य जापान की कंपनियों की स्वास्थ्य विशेषज्ञता और शोध के लिए अवसंरचना विकास का उपयोग सुनिश्चित किया जाना है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह से एमईजे का एक प्रतिनिधिमंडल यमुना प्राधिकरण कार्यालय में मिला। इसमें तय हुआ कि एमईजे और यीडा संयुक्त रूप से चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के अलावा भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए शोध करेंगे। यीडा जहां जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर केे अलावा नियामकीय सहयोग, भूमि आवंटन व निवेशकों हेतु नीतिगत प्रोत्साहन देगा, वहीं एमईजे तकनीकी विशेषज्ञता, जापानी कंपनियों की भागीदारी, अनुसंधान सहयोग तथा ज्ञान हस्तांतरण में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि यह अनुबंध एकीकृत कार्यप्रणाली के लिए औपचारिक ढांचा प्रदान करेगा। मेडिकल डिवाइस पार्क में जापान की कंपनियों के लिए निवेश के मौके बनेंगे। स्टार्टअप्स को भी संयुक्त प्रयासों से प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें