फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में हर बृहस्पतिवार को लगेगा यलो फीवर का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में हर बृहस्पतिवार को यलो फीवर से पीड़ित मरीजों को टीका लगाया जाएगा। अब तक लोगों को इसका टीका लगवाने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। टीकाकरण केंद्र अस्पताल भवन की चौथी मंजिल पर स्थित है।
विज्ञापन

जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि यलो फीवर टीकाकरण को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) की एक उच्च-स्तरीय टीम ने 27 अगस्त को निरीक्षण के बाद मंजूरी दे दी है। अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका सहित कई देशों की यात्रा के लिए यलो फीवर का टीका आवश्यक है। यात्रियों को टीका लगवाने के लिए अपना मूल पासपोर्ट लाना होगा और उन्हें आजीवन वैधता प्रमाणपत्र मिलेगा। जिम्स ने कोल्ड चेन प्रबंधन, प्रयोगशाला सहायता और रोगी सेवा क्षेत्रों सहित सभी टीकाकरण सुविधाएं प्रदान की हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें