फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज और कल बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मौसम विभाग की ओर से रविवार को बारिश का येलो अलर्ट था लेकिन बारिश नहीं हुई और रविवार को प्रदूषण से भी राहत रही। शनिवार को जहां ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर बना था वहीं रविवार को मध्यम स्थिति में प्रदूषण दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 और नोएडा का एक्यूआई 194 रहा। इसके साथ ही आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट में जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल बारिश का येलो अलर्ट है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें