9.14 करोड़ रुपये की लागत से बने हैं तीनों सामुदायिक केंद्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर 36, सेक्टर 37 व स्वर्णनगरी के निवासियों का सामुदायिक केंद्रों का वर्षों का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सामुदायिक केंद्रों को जनता को समर्पित कर दिया। तीनों केंद्र आधुनिक सुविधाएं से लैस हैं। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सेक्टरवासियों को अब विवाह, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन करने में सुविधा मिलेगी।
करीब 9.14 करोड़ रुपये की लागत से बने तीनों सामुदायिक केंद्र दो मंजिला हैं। इनमें कॉमन हॉल, लाइब्रेरी, कार्यालय कक्ष, महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं।