नोएडा। राजस्थान कल्याण परिषद की ओर से रविवार को आयोजित बाल प्रतिभा सम्मान समारोह में 56 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 10वीं में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर यौगिक जैन और 12वीं में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल करने पर वेदिका जैन को पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. बंसल ने गोल्ड मेडल प्रदान किया। समारोह में सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को फोटोयुक्त प्रमाणपत्र और उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन जीवन जैन और रंजू माथुर गर्ग ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, अंजनी सर्राफ, पवन शर्मा, दिनेश माहेश्वरी, आरसी बजाज, जीसी माहेश्वरी और अरविंद बैद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो