राज्य संग्रहालय परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी
लखनऊ। राज्य संग्रहालय परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी व स्लोगन प्रतियोगिता हुई। इसमें बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में यश चतुर्वेदी को प्रथम पुरस्कार, वैभव सिंह को द्वितीय और प्रशांत मौर्य को तृतीय पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में प्रांजलि मिश्रा को प्रथम पुरस्कार, शिवम तिवारी को द्वितीय और अंशिका गुप्ता को तृतीय पुरस्कार मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में रोहित कुमार गौतम को प्रथम पुरस्कार, सुरभि को द्वितीय और पलक कश्यप को तृतीय पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार पी राजू ने पौधरोपण किया। मौके पर राज्य संग्रहालय की निदेशक सृष्टि धवन, राज्य पुरातत्व की निदेशक रेनू द्विवेदी व अन्य शामिल हुए।
राज्य संग्रहालय परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी
राज्य संग्रहालय परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी