दनकौर। इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे का रैंप का हिस्सा धंस गया है। इस पर गहरा गड्ढा होने हादसे का खतरा है। लोगों का आरोप है कि इस मामले में शिकायत की गई लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास यमुना एक्सप्रेसवे से दनकौर व अन्य सेक्टरों में जाने के लिए यह रैंप बना है। लोगों का कहना है कि बारिश के पानी से सड़क धंसी है।