नोएडा। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-1 गोल चक्कर के आगे व दूसरी तरफ सेक्टर-3 तक स्काईवॉक बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने दोबारा टेंडर जारी कर दिया है। बिल्ट-ऑपरेट- ट्रांसफर (बीओटी) के आधार पर स्काईवॉक को बनाने के लिए पिछले टेंडर में एक भी एजेंसी नहीं आई थी। परियोजना की लागत 15.40 करोड़ रुपये है। निर्माण करने वाली एजेंसी 11 साल रखरखाव करेगी। स्काईवॉक पर विज्ञापन लगाकर लागत निकालेगी। परियोजना से बड़ी संख्या में मेट्रो यात्रियों को सहूलियत होगी। इसके साथ ही सेक्टर-1 गोल चक्कर, उद्योग मार्ग, डीएससी रोड पर पैदल यात्रियों का दबाव भी कम होगा। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि दोबारा टेंडर जारी कर 4 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। ब्यूरो