यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के मामले में पुलिस ने बस संचालक कंपनी राज कल्पना ट्रैवल्स के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास निवासी शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हादसे की जांच के दौरान बस संचालन और उससे जुड़े लोगों की भूमिका सामने आने के बाद मैनेजर विकास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बस के संचालन, रखरखाव और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जिम्मेदारी किन-किन लोगों की थी।
मामले में अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बुधवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में चलती स्लीपर बस में आग लग गई थी। हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने बस के चालक और परिचालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
मामले में अबतक चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं कोतवाली प्रभारी जेवर अजय कुमार ने बताया कि बस संचालक कंपनी के मैनेजर विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।