हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर चपरगढ़ गांव के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर और कैंटर की भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान कैंटर चालक के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ चपरगढ से आगे ट्रैक्टर और कैंटर नं. यूपी-85एटी- 7790 के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 4 व्यक्ति घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान कैंटर चालक नाहर सिंह की मौत हो गई। घायलों की पहचान लेखराज, हसरत और रहीम के रूप में हुई है जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।