फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनिमेशन, गेमिंग और वीएफएक्स का हब बनेगा यमुना सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड, बॉलीवुड की फिल्मों के लिए स्पेशल इफेक्ट वाले दृश्य बनेंगे
विज्ञापन

- 100 एकड़ में फिल्म सिटी के पास ही यीडा विकसित करेगा एवीजीसी-एक्सआर पार्क
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। समुद्र में तूफान के बीच डगमगाते जहाज और उसमें फंसे लोगों के द्वंद के रोंगटे खड़े करने, सुपरहीरो के हैरतअंगेज कारनामे वाले दृश्य अब यमुना सिटी में ही बन सकेंगे। इसके लिए यमुना प्राधिकरण 100 एकड़ में एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्सआर) पार्क विकसित करने जा रहा है।

सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि विजुअल ग्राफिक को फिल्मों के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी आधुनिक तकनीक से विकसित करने का काम इस एवीजीसी-एक्सआर पार्क में हो सकेगा। इसके लिए फोकस सेक्टर तय किया गया है जिससे एक ही जगह पर इस क्षेत्र की अनुभवी कंपनियां काम कर सकें। फिल्म सिटी के पास ही इसे प्रस्तावित किया गया है, जिससे फिल्म, वेबसीरीज और विशेष शो के निर्माताओं को सहूलियत मिल सके। नोएडा एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी शुरू होंगी। पूरी दुनिया से आर्टिस्ट और विशेषज्ञ यहां काम करने के लिए आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं पर होगा यहां काम
एनीमेशन स्टूडियो
विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) स्टूडियो
गेम डेवलपमेंट एवं गेम डिजाइन सेंटर
मोशन कैप्चर स्टूडियो
वर्चुअल प्रोडक्शन

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कंटेंट निर्माण केंद्र
एक्सटेंडेड रियलिटी (एक्सआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) एवं ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) लैब
डिजिटल मीडिया एवं इमर्सिव कंटेंट डेवलपमेंट सेंटर
वर्जन

एवीजीसी-एक्सआर पार्क के बनने से देश को एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सआर तकनीकों के क्षेत्र में ग्लोबल हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। राकेश कुमार सिंह, सीईओ, ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें