तेजी से चल रहा आसपास के क्षेत्रों में निर्माण कार्य, शुक्रवार को 224 दर्ज किया गया एक्यूआई
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। विकास की राह पर चलते हुए यमुना सिटी में तेजी से निर्माण कार्य चल रहे हैं। क्षेत्र में इकाइयां, विश्वविद्यालय, रेजिडेंशियल सोसाइटी इत्यादि का निर्माण किया जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों को इससे खासा समस्या हो रही है। साथ ही पशुओं में भी इसका प्रभाव दिख रहा है। शुक्रवार को भी एक्यूआई 224 एक्यूआई के साथ क्षेत्र ऑरेंज जोन में शामिल रहा।
बीते कुछ वर्षों से यमुना सिटी के क्षेत्रों में विकास कार्य काफी तेजी से चल रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट बनने के बाद से इसमें और इजाफा हो गया है। दुनियाभर के उद्योगपति जेवर, रबूपुरा, दनकौर और बिलासपुर के इलाकों में अपनी इकाइयां लगा रहे हैं। इस बीच रेजिडेंशियल सोसाइटियां भी बन रही हैं। लगातार निर्माण कार्यों में युक्त वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। निर्माण के दौरान वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। जिसके कारण स्थानीय लाेगों का जीना मुहाल हो रहा है।