फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना प्राधिकरण एक महीने में उपलब्ध कराएगा औद्योगिक भूखंडों का लीज प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी औद्योगिक पार्क में शुरू हुई कवायद, बोर्ड के आदेश पर पूरी करनी है प्रक्रिया, बिल्डर्स से मांगा जा रहा एक्शन प्लान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। पांच औद्योगिक पार्क में आवंटित भूखंड पर कब्जा देने के लिए बचे लीज प्लान को एक महीने में यमुना प्राधिकरण तैयार करेगा। बोर्ड का आदेश है कि लीज प्लान तैयार कर लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराए ताकि आवंटी नक्शा स्वीकृत कराकर निर्माण शुरू कर सके। करीब 209 भूखंड ऐसे हैं जिनके लीज प्लान प्राधिकरण को अभी तैयार करने हैं। अधिकारियों का कहना है कि जमीनों के विवादों का निस्तारण किया जा रहा है। इसके बाद भूखंड कब्जा देने के लिए तैयार होंगे। लीज प्लान बनते ही चेक लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद लीज डीड की प्रक्रिया पूरी होगी।

बोर्ड को अधिकारियों ने बताया कि अभी तक पांच औद्याेगिक पार्क अपैरल पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क में 1078 भूखंड आवंटित हुए हैं। इनमें से 869 के लीज प्लान जारी हो चुके हैं। अधिकतर की चेकलिस्ट भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

बोर्ड के चेयरमैन आलोक कुमार का कहना है कि कब्जा लेने के बाद वहां उद्योग भी तेजी से शुरू होने चाहिए। इस पर सीईओ राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सभी आवंटियों से उनका एक्शन प्लान मांगा गया है। इससे तय हो सकेगा कि वे कब तक भूखंड को क्रियाशील बनाएंगे। सभी औद्योगिक पार्क के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी भी तय कर दिए गए हैं जिससे नियमित समीक्षा इसकी हो सके। इनके नोडल अधिकारी का काम उद्योग शुरू करने में आ रही बाधाओं को दूर कराना भी होगा।

बोर्ड का आदेश है कि जहां एक्शन प्लान को प्राथमिकता पर लागू कराया जाए। वहीं, प्राधिकरण के परियोजना विभाग को पत्र भेजकर एक महीने में इन्हें तैयार कराएं। जहां जमीन की उपलब्धता की दिक्कत से बचे हुए भूखंड आवंटित नहीं किए जा रहे हैं। उनको भी प्राथमिकता पर निस्तारित कर आवंटन के लिए योजना लाई जाए।
विज्ञापन

अभी मेडिकल डिवाइस पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, टॉय पार्क में भूखंड की योजना लाई जा सकती है। इससे इच्छुक उद्यमियों को भूखंड यहां मिल सकेंगे। इससे 125 से अधिक औद्योगिक भूखंड की योजना लांच जल्दी ही की जा सकती है।



कहां कितने बचे हैं लीज प्लान

अपैरल पार्क

कुल आवंटन - 155

लीज प्लान बाकी - 29

हैंडीक्राफ्ट पार्क

कुल आवंटन - 176

लीज प्लान बाकी - 52

एमएसएमई पार्क

कुल आवंटन - 504

लीन प्लान बाकी - 93

टॉय पार्क

कुल आवंटन - 142

लीज प्लान बाकी - 19

मेडिकल डिवाइस पार्क

कुल आवंटन - 101

लीज प्लान बाकी - 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें