फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह अभ्युदय स्कूलों के लिए सड़क बनाएगा यमुना प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए स्कूल तक आसानी से पहुंच सकें। इसके लिए यमुना प्राधिकरण छह गांवों के अभ्युदय कंपोजिट स्कूलों के लिए रास्ता सुगम बनाएगा। इस पर करीब 22.47 लाख रुपये प्राधिकरण द्वारा खर्च किया जाएगा। जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी के मुताबिक यीडा के फेज-2 विकास क्षेत्र के छह गांवों में अभ्युदय कंपोजिट स्कूल भवनों तक एप्रोच रोड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य इन स्कूलों तक पहुंच आसान बनाना है। इससे बच्चों का स्कूलों तक पहुंचना आसान और सुरक्षित बनेगा। इन गांवों में डूंगरपुर रीलीका, थसराना, मोहम्मदपुर जादौन, फतेहपुर अट्टा, दनकौर और भट्टा शामिल हैं। तीन महीने में ठेकेदार को यहां काम पूरा करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें