यमुना सिटी।
जेवर के दयानतपुर गांव में 7 प्रतिशत आवासीय प्लाट की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भी 29 को फलैदा कट पर होने वाली महापंचायत को अपना समर्थन दिया है। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले करीब 118 दिनों से धरना पर बैठे किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। किसानों ने बताया कि जब तक प्रशासन उनकी मांग को स्वीकार नहीं कर लेते तब तक दयानतपुर गांव में किसान यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर निकलने वाली 60 मीटर सर्विस रोड और 120 मीटर वीआईपी रोड का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। धरने पर राकेश कुमार, प्रेमपाल, मानसिंह और प्रकाश पवार सहित अन्य किसान मौजूद रहे। ब्यूरो