फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दिवाली पर सफाई कर्मचारियों को बोनस दिया था लेकिन यमुना प्राधिकरण ने बोनस नहीं दिया। उन्हें भी बोनस दिया जाए। साथ ही सभी कर्मचारियों को हर माह की 5 तारीख तक वेतन दिया जाए। टप्पल व यमुना प्राधिकरण के सभी कर्मचारियों को रुका हुआ एरियर देने की भी मांग की है। इसके अलावा हर कर्मचारी का 10 लाख का बीमा, मौसम के अनुसाल यूनिफार्म और ईएसआई पीएफ समेत अन्य सुविधा देने की भी मांग की है। काफी देर प्रदर्शन करने के बाद 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम ने यमुना प्राधिकरण के अफसरों से बात कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए है जिसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें