यमुना प्राधिकरण में 35 पदों पर निकली नौकरियां
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने 35 पदों पर नौकरियां निकाली हैं। इसमें प्रतिनियुक्ति के अलावा विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त होने वाली अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति मिल सकेगी। सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि नियोजन के अलावा परियोजना, सामान्य प्रशासन, कंप्यूटर सेक्शन में तैनाती की जानी हैं। सहायक प्रबंधक सिविल के सात, सहायक प्रबंधक विद्युत यांत्रिक के दो, महाप्रबंधक नियोजन का एक, उप महाप्रबंधक नियोजन का एक, वरिष्ठ मानचित्रक दो, मानचित्रक दो, उप महाप्रबंधक प्रशासन एक, प्रोग्रामर दो, डाटा एंट्री ऑपरेटर दो, क्लर्क पदों पर सहायक पांच और कनिष्ठ सहायक 10 की भर्तियां की जाएंगी। यमुना प्राधिकरण की वेबसाइट पर इसके लिए अतिरिक्त जानकारी और आवेदन फार्म डाउनलोड किया जा सकता है। ब्यूरो