फोटो-
परशुराम परिषद के विस्तार पर चर्चा
नोएडा। सेक्टर-108 स्थित राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा के आवास पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विनोद शर्मा ने की। बैठक में संपन्न, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक और पूर्व मंत्री सुनील भराला ने भगवान परशुराम के 56 प्रमुख स्थलों की जानकारी देते हुए कहा कि भगवान परशुराम सम्पूर्ण सनातन समाज के लिए श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। विनोद शर्मा ने संगठन के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सेक्टर के सेंट्रल पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया। विनय शर्मा, अशोक शर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा, सुशील शर्मा, एसके शर्मा, सिंघा पंडित, नीरज शर्मा, हरिदत्त शर्मा, अमोद शर्मा, पूनम शर्मा, अपराजिता शर्मा, गीता कौशिक, धर्मेन्द्र शर्मा और राकेश शर्मा सहित सदस्य उपस्थित रहे। ब्यूरो