फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को यीडा कार्यालय में होगी। बैठक की तैयारियां प्राधिकरण में बुधवार को चलती रहीं। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में उद्योग और किसानों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख रूप से यमुना सिटी फेज-1 में पानी, सीवर और ड्रेनेज के प्रबंधन के लिए बन रहे मास्टर सर्विस प्लान का प्रजेंटेशन बोर्ड के लिए रखा जाएगा। उद्योगों के अलावा आवासीय व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए बने इस सर्विस प्लान का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। सर्विस प्लान में प्रमुख रूप से भविष्य में पानी की जरूरत गंगाजल से पूरी करने की योजना को भी साझा किया जाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें