यमुना सिटी।
जेवर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को अवैध 315 बोर के पिस्टल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान ग्राम थोरा निवासी निगम (21) के रूप में हुई है। जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चौकी थोरा क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि साबौता से माडलपुर जाने वाले बंबा रोड पर एक संदिग्ध युवक अवैध असलहा लेकर आ रहा है। टीम ने बाग के पास दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो