ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 26 नवंबर को होगी। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में उद्योग और किसानों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख रूप से यमुना सिटी फेज-1 में पानी, सीवर और ड्रेनेज के प्रबंधन के लिए बन रहे मास्टर सर्विस प्लान का प्रजेंटेशन बोर्ड के लिए रखा गया है। सर्विस प्लान में प्रमुख रूप से भविष्य में पानी की जरूरत गंगाजल से पूरी करने की योजना को भी साझा किया जाना है। बोर्ड बैठक में हुए फैसलों की अनुपालन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। ब्यूरो