फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सिंह ने स्टे के लिए खटखटाया ट्रिब्युनल का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
यादव सिंह ने स्टे के लिए खटखटाया ट्रिब्युनल का दरवाजा
विज्ञापन

नोएडा। आयकर विभाग प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह से 136 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स रिकवरी की तैयारी कर रहा है। वहीं, यादव सिंह ने स्टे के लिए आईटीएटी (इंकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्युनल) का दरवाजा खटखटाया है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक 136 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स रिकवरी के लिए विभाग की तरफ से तीन महीने पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन रिसीव न होने की वजह से नोटिस वापस आ गया था। इसके बाद यादव सिंह के सेक्टर-27 स्थित निवास पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई भी की गई। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। विभाग टैक्स रिकवरी की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने में जुटा है। सूत्रों के मुताबिक यादव सिंह ने स्टे के लिए ट्रिब्युनल में अर्जी लगाई हुई है। इससे पहले आयकर आयुक्त (अपील) में भी उन्होंने आवेदन किया था लेकिन कोई राहत नहीं मिली। हालांकि, ट्रिब्युनल से स्टे मिलता है तो टैक्स रिकवरी की कार्रवाई एक साल तक के लिए टल सकती है या जो निर्णय आएगा उसके आधार पर आगे कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें