फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से बढ़ सकती हैं यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरें

विज्ञापन
विज्ञापन
1 जनवरी से बढ़ सकती हैं यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरें
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा हो सकता है। आईआईटी की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट पर अमल करने में 294 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इस रकम का इंतजाम करने के लिए ही टोल दरें 10 से 20 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति वाहन बढ़ाने की तैयारी है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में यमुना प्राधिकरण की प्रस्तावित बोर्ड बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश दिया था, जिसके बाद आईआईटी दिल्ली ने यमुना एक्सप्रेसवे का सर्वे किया और सुरक्षा उपाय बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव दिए। इन सुझावों पर काम करने के लिए करीब 294 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी जेपी इंफ्राटेक के खिलाफ बैंक दिवालिया प्रक्रिया के तहत कार्रवाई चल रही है। लिहाजा, जेपी इंफ्राटेक इन सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए यह धनराशि खर्च नहीं कर सकती है। ऐसे में यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने अपने स्तर पर यह सुरक्षा उपाय करने का निर्णय लिया है। यह धनराशि यात्रियों से ही वसूल की जाएगी। इसके लिए आगामी बोर्ड बैठक में टोल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि अगर इसी महीने बोर्ड बैठक होती है तो 1 जनवरी से बढ़ी टोल दरें लागू की जा सकती हैं। यह टोल दरें स्थायी नहीं होंगी। 294 करोड़ रुपये वसूलने के बाद यह टोल दरें वापस ले ली जाएंगी। इसके लिए एक एस्क्रो एकाउंट खोला जाएगा और बढ़ी टोल टोल दरों का पैसा इस बैंक खाते में ही जमा होगा। अभी जेपी इंफ्राटेक के खिलाफ एनसीएलटी में बैंक दिवालिया प्रक्रिया लंबित है, जिससे कंपनी पैसा खर्च नहीं कर सकती है। यमुना प्राधिकरण हाइवे पर सुरक्षा मानकों को लागू करवाने के लिए दरें बढ़ाने पर सहमति देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

ये हैं मौजूदा टोल दरें
वाहन जेवर टोल (आगरा तक)
कार/जीप/वैन 105 415
एलसीवी/मिनी बस 165 565
बस/ट्रक 335 1150
मल्टीएक्सल व्हीकल 515 1765
(नोट-यह टोल दर ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से आगरा तक रुपये में है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें