यादव समाज के लोग आपस में बैठक करते हुए। आयेाजक
यमुनानगर। यादव समाज की बैठक मंडोली स्थित सरपंच धर्मकांटा पर हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि यादव समाज दहेज प्रथा का पूर्ण रूप से विरोध करेगा और मृत्यु भोज पर भी लगाम लगाई जाएगी। इसके लिए यादव समाज ने कमेटी बनाई है। यह कमेटी समाज के लोगों को जोड़ने के लिए हर क्षेत्र में काम करेगी। इस दौरान चेयरमैन सुरेंद्र यादव, संयोजक राव जयप्रकाश, प्रधान राव प्रीतम सिंह, राकेश यादव, रामकृपाल यादव, नरेंद्र यादव, रामकृपाल यादव, परमानंद यादव, कृष्ण यादव, नारायण यादव, अशोक यादव, हरदेव सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद