फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेखिका उर्मि कृष्ण का 87 वर्ष की आयु में देहांत, मरणोपरांत परिवार ने किया देहदान

Sun, 26 Oct 2025 12:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
लेखिका उर्मि कृष्ण का अस्पताल में देहदान करते हुए परिवार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला एवं अन्य संस्थाओं से सम्मानित लेखिका उर्मि कृष्ण का 87 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। वह शुभतारिका हिंदी मासिक पत्रिका की संपादक एवं कहानी लेखन महाविद्यालय संस्थान की निदेशक भी थी। उर्मि कृष्ण ने अपने जीवन में हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके संपादन में पिछले 53 वर्षों से नियमित प्रकाशित पत्रिका शुभ तारिका ने साहित्यिक जगत में एक विशेष स्थान बनाया।
विज्ञापन


उनकी अंतिम इच्छा को परिजनों ने किया पूरा
शुभ तारिका के सह-संपादक विजय कुमार ने बताया कि उर्मि कृष्ण की अंतिम इच्छा थी कि मरणोपरांत उनके शरीर को जलाया न जाए, इसलिए वर्ष 2010 में ही उन्होंने अपनी देहदान कर दी थी। उनकी इच्छा का मान रखते हुए शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को एमएम मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर सद्दोपुर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

लेखिका उर्मि कृष्ण का अस्पताल में देहदान करते हुए परिवार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें