ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ट्रायल में फ्री स्टाइल वर्ग में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 से अधिक किग्रा भार वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। वहीं, ग्रीको रोमन में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किग्रा भार से अधिक के पहलवान शामिल होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवान 24 जनवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल प्रशिक्षक अंजुम मलिक की देखरेख में होंगे।