फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्फाबाद दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, पंजाब-हरियाणा के बीच रही जोरदार टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोनरवा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, स्वर्गीय जेपी यादव और चरण सिंह की स्मृति में हुआ आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-73 स्थित ग्राम सर्फाबाद में बुधवार को आयोजित 7वें पारंपरिक कुश्ती दंगल में देशभर के लगभग 250 नामी पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। इस दंगल का आयोजन बबली पहलवान द्वारा स्वर्गीय जेपी यादव और चरण सिंह की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, सतीश सिसोदिया, महेश चौहान और सुंदर यादव रहे। योगेंद्र शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर मुकाबलों की शुरुआत कराई।

इस पारंपरिक दंगल में हरियाणा और पंजाब के पहलवानों के बीच जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। पहली इनामी कुश्ती 2.5 लाख रुपये में दिनेश (पंजाब अखाड़ा) तालिबाला (पंजाब) को हराकर विजेता बने। वहीं शहर के जोंटी भाटी ने अपने शानदार प्रदर्शन से आशीष (हरियाणा) को हराकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपये की दूसरी बड़ी कुश्ती में नवीन गुलिया (हरियाणा) ने गुरपाल (पंजाब) को पटखनी दी। साथ ही तीसरे इनाम 51 हजार रुपये की कुश्ती में मुकुल धैया (हरियाणा) ने दीपांश पहलवान को मात दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें