फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोहम्मद अली पहलवान ने आरिफ को पटकनी देकर किया चित

Wed, 08 Oct 2025 02:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव गाजीपुर कुंडा में चल रहे रामलीला मेले में मंगलवार को 12 कुश्तियों का प्रदर्शन हुआ। इसमें पांच सौ से एक हजार रुपये तक इनामी कुश्ती का आयोजन हुआ। पहली कुश्ती मोहम्मद अली परेई व आरिफ बरखेड़ा के बीच हुई। इसमें मोहम्मद अली पहलवान ने कुश्ती जीती। दूसरी कुश्ती राजेश रामशाला व देवदत्त रामनगर के बीच हुई। इसमें राजेश पहलवान विजयी रहे। तीसरी कुश्ती भूरा दातागंज और गुरु पहलवान के बीच हुई। इसमें भूरा पहलवान विजयी रहे। चौथी कुश्ती शनि परेई व हसनैन रिठौरा के बीच हुई। इसमें शनि पहलवान विजयी रहे। इसी तरह अन्य पहलवानों ने कुश्ती जीती। मेले में प्रति दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मेला प्रबंधक योगी तुलसी नाथ ने बताया कि मेला कमेटी के निर्णय के अनुसार पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें