जहानाबाद। पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
घटना थाना जहानाबाद क्षेत्र के बालपुर पट्टी रेलवे क्रॉसिंग के समीप हुई। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह एक महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान वह अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतका की पहचान ग्राम बालपुर पट्टी निवासी पार्वती (55) पत्नी नत्थूलाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन वे महिला के ट्रेन की चपेट में आने के कारण को स्पष्ट नहीं बता सके। हादसे के बाद परिजन सदमे में आ गए। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन की ओर से कोई आरोप आदि नहीं लगाए गए हैं। संवाद