फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहलवान हुसैन ईरानी ने जीता दुलैहड़ का दंगल

Tue, 07 Oct 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली के दुलैहड़ स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित दंगल मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

दंगल का आयोजन दंगल कमेटी दुलैहड़ द्वारा किया गया जिसमें देश और प्रदेश के नामी पहलवानों ने भाग लिया। समारोह के दौरान दंगल कमेटी दुलैहड़ के प्रधान करण सिंह ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ की अंडर-19 बॉयज हैंडबॉल टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया।
उन्होंने दंगल के विजेता हुसैन ईरानी और उपविजेता भूपेंद्र अजनाला को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की संस्कृति और खेलों का आपस में गहरा नाता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, साहस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। अग्निहोत्री ने दंगल कमेटी को एक लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें