नोएडा (संवाद)। संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर शुक्रवार को सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक व श्री कार्तिकेय मंदिर में भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान का भव्य शृंगार कर महादीप आराधना की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के एस. वेंकटेश ने बताया कि पूजा में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सेक्टर-22 स्थित श्री वरसिद्धि विनायक मंदिर में भी संकष्टी चतुर्थी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम को भगवान गणेश का शृंगार कर उन्हें चांदी का कवच धारण कराया गया। दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।