नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 स्थित वीओसी क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार रात वीओसी वीकडे नाइट सीजन-5 के लीग मुकाबले में मिडलाइफ क्रिकेट लवर्स ने इलेवन स्टार्स को 10 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार्स ने छह विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में मिडलाइफ क्रिकेट लवर्स ने बिना विकेट गंवाए 193 रन बनाकर जीत दर्ज की। अभिजीत ने नाबाद 106 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। सुनील ने दो विकेट लेकर बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जीता।