फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: गे एप पर दोस्ती कर बीस लोगों से वसूली, बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 12:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा पुलिस ने ब्लूड और ग्रिंडर-गे एप्स पर दोस्ती कर आपत्तिजनक वीडियो बना कर वसूली करने वाले दो युवकों, किशोर कुमार राघव और दीपक कुमार, को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा फेज-2 पुलिस ने शुक्रवार को एक गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो ब्लूड और ग्रिंडर-गे एप्स का उपयोग कर दोस्ती के बाद आपत्तिजनक वीडियो बना कर पैसे की वसूली करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी किशोर कुमार राघव (22) और सलारपुर निवासी दीपक कुमार (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने 20 से अधिक लोगों के वीडियो बनाकर वसूली की है और ये लोग लंबे समय से नोएडा और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, किशोर और दीपक एप्स पर आकर्षक प्रोफाइल फोटो लगाकर प्रीमियम प्रोफाइल बनाते थे और लोगों को दोस्ती के लिए आमंत्रित करते थे। दोस्ती के बाद, वे पीड़ितों को सुनसान जगह पर बुलाते थे और वहां चोरी-छिपे उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे। इसके बाद, इन वीडियो का उपयोग करके पीड़ितों को डरा-धमका कर पैसे की मांग की जाती थी।

इन आरोपियों के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं और पुलिस ने उनके पास से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। किशोर 12वीं कक्षा तक पढ़ा है, जबकि दीपक एक नामी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। दोनों आरोपी केवल नकद वसूली करते थे ताकि उनके लेन-देन की डिटेल से उनकी पहचान न हो सके।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी नोएडा के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों को भी निशाना बना चुके हैं। कुछ पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया है और मोबाइल व सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है। इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं, इसका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने भी इस तरह की गतिविधियों का सामना किया हो तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें