फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्राें के ध्यानार्थ 1.006 किमी सीधे ट्रैक पर टूट सकते हैं स्पीड के वर्ल्ड रिकॉर्ड: ब्रैड बाइंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
-फ्रांसेस्को बगानिया, जॉर्ज मार्टिन, मार्क मार्केज़ और ब्रैड बाइंडर ने बीआईसी ट्रैक के ले आउट को जमकर सराहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मोटो ग्रांड प्रिक्स इटली में विश्व के सबसे तेज 366.1 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड निकालने वाले रेड बुल केटीएम टीम के बैड बाइंडर ने उम्मीद जताई है कि मोटो जीपी भारत में वह अपने रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में ब्रैड ने कहा कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 1.006 किलोमीटर सीधा ट्रैक राइडर्स के लिए बेहतरीन स्पीड निकालने का मौका देगा। मोटोजीपी भारत में हिस्सा लेने पहुंचे राइडर्स ने बीआईसी को देखकर खुशी जताई। नौ राइडर्स ने बताया कि ट्रैक पर बनाए गए घुमाव चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने ने बुद्ध सर्किट के लेआउट की जमकर तारीफ की।

मौजूदा विश्व चैंपियन एवं डुकाटी लेनोवो टीम के राइडर फ्रांसेस्को पैको बगानिया ने बीआईसी के लेआउट को दिलचस्प बताया। उन्होंने बताया कि यह विश्वभर के चुनिंदा बेहतरीन ट्रैक में से एक है। छह बार के विश्व चैंपियन रहे होंडा रेस्पोल टीम के स्पेनिश राइडर मार्क मार्केज पहले भी भारत आ चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रैक राइडर्स के अनुकूल रहेगा। यदि ट्रैक पर सुपर बाइकों की पकड़ अच्छी मिली तो रेस जोरदार होगी।
विज्ञापन

इस वर्ष सैन मिरानो मोटो जीपी जीतने वाले डुकाटी टीम के राइडर जॉर्ज मार्टिन ने बताया कि उन्हें वास्तव में इसका लेआउट बहुत पसंद आया। उन्होंने एक दिन पहले ही ट्रैक का अनुभव लेने के लिए यहां पर साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि वह ट्रैक पर जाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
रेड बुल केटीएम टीम के राइडर ब्रैड बाइंडर ने बताया कि बीआईसी पर उनका पहला अनुभव होगा। वह वास्तव में नहीं जानते कि स्पीड ट्रैप कहां है। उन्होंने कहा, बीआईसी काफी ढलान पर है, जो राइडर्स के लिए बेहतरीन स्पीड बनाने को अच्छा मौका देगा।
विज्ञापन


इटली के मार्को बेजेच्ची ने बताया कि मोटो जीपी भारत सभी राइडर्स के लिए बिलकुल नया है। ऐसे में वह अभ्यास सत्र और क्वालीफाइंग के दौरान इसको जानने का प्रयास करेंगे। शुरुआत में उनका ध्यान बाइक को सीधा चलाने में होगा।
एलेक्स एस्पारगारो, ऑगस्तो फर्नांडीज और फ्रांको मोरबिडेली ने भी बुद्ध सर्किट को बेहतर बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें