नोएडा(संवाद)। एमिटी विश्वविद्यालय में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर सोमवार को विश्व फिजियोथेरेपी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेस के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा किया गया।
समारोह में उपस्थित छात्रों ने समाज व मरीजों की सेवा के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण की शपथ ली। डॉ. वीपी गुप्ता ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल इलाज का जरिया नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति योगदान का माध्यम है। उन्होंने छात्रों से आह्वाहन किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का प्रयोग समाज की भलाई में करें । एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि फिजियोथेरेपी जीवन को अधिक गतिशील और दर्दमुक्त बनाती है। गोल ओरिएंटेड फिजियोथेरेपी के निदेशक डॉ. मयंक शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य और उम्र का कोई सीधा संबंध नहीं है। एमिटी फाउंडेशन फॉर डेवलपमेंट के वरिष्ठ निदेशक डॉ. एस.के श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का संतुलन आवश्यक है।