नोएडा(संवाद)। शहर के सेक्टर 24 स्थित वीवी गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान की ओर से निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर से कुल 39 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें श्रम विभाग के अधिकारी, केंद्रीय श्रमिक संगठन, नियोक्ता, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि, प्रैक्टिशनर्स और शोधकर्ता शामिल रहे। संस्थान के महानिदेशक डॉ अरविंद ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को दी जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, वर्तमान चुनौतियों की पहचान और नीति व क्रियान्वयन में नवाचारों पर विचार-विमर्श करना रहा।