नोएडा (संवाद)। सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को सीबीएसई द्वारा कंपलसरी इम्प्लीमेंटेशन ऑफ स्किल एजुकेशन विषय पर कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अमिता गंजू के संबोधन से हुआ। मौके पर वीणा मिश्रा और अर्चना जैन ने नई शिक्षा नीति के तहत कौशल आधारित शिक्षा के महत्व, विषय चयन, मूल्यांकन व क्रियान्वयन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन भावना कौल और मीनाक्षी पाठक ने किया।