फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोजे के साथ जिम्मेदारियां का इम्तिहान दे रहीं कामकाजी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। रमजान का महीना इबादत, सब्र और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। सुबह की सहरी से लेकर शाम की इफ्तारी तक रोजा रखने वाले हर शख्स के लिए यह समय खास होता है। लेकिन कामकाजी महिलाओं के लिए यह महीना और भी चुनौतीपूर्ण है। घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ ऑफिस और स्कूल की ड्यूटी करना आसान नहीं होता, फिर भी महिलाएं पूरे हौसले और आस्था के साथ इसे निभा रही हैं।
विज्ञापन



कोटफोटो
हर साल रोजा रखती हूं। इससे सुकून मिलता है, लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। सारा काम खुद करती हूं। थकान महसूस होती है, लेकिन अल्लाह की रहमत से सब आसान हो जाता है। - तरन्नुम सैफी (30)


कोटफोटो

घर में भले ही मदद के लिए लोग हों, लेकिन महिला होने के नाते कई जिम्मेदारियां खुद निभानी पड़ती हैं। ये आसान नहीं लेकिन रोजे से मिलने वाली आत्मिक खुशी सारी थकान मिटा देती है। - नफीस जमाल (45)
विज्ञापन



कोटफोटो

परिवार से दूर हूं। इसलिए ऑफिस और घर का काम खुद करना पड़ता है। मेरी तरह कई महिलाएं रोजा रखते हुए जिस तरह अपने घर और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बना रही हैं, वह समाज के लिए एक प्रेरणा हैं।- सना (24)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें