फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनियों के बाहर श्रमिकों को मिलेगा सस्ता भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्यस्थल, आवासीय क्षेत्रों और निर्माणाधीन साइटों के बाहर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अफसरों के साथ बैठक की। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अफसरों को माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यस्थल, आवासीय क्षेत्रों और निर्माणाधीन साइटों के बाहर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा सके। डीएम ने कहा कि इसके अलावा एनजीओ के माध्यम से उद्योगों के बाहर श्रमिकों को सस्ता व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना है। श्रमिकों के लिए कार्यस्थल, आवासीय क्षेत्रों और कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। इन आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन आदि की व्यवस्था होगी। वहीं, उद्योग व निर्माण स्थलों पर सुलभ व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए जल्द व्यवस्था की जानी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें