नोएडा (संवाद)। अपर श्रम आयुक्त कार्यालय में शनिवार को श्रमिक संगठनों और सेवायोजकों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें रेनबो फैबर्ट, पैरामाउंट फैशन एंड स्टाइल्स, रिचा ग्लोबल, साहू एक्सपोर्ट और अनुभव अपैरल्स के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से श्रमिकों और प्रबंधन के बीच वार्ता कराई गई। बैठक में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, साप्ताहिक अवकाश, बोनस, महिला सुरक्षा और शिकायत निवारण जैसी मांगें रखीं। इस पर प्रबंधन ने शनिवार से ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, साप्ताहिक अवकाश, 30 नवंबर तक बोनस भुगतान और कार्यस्थल पर शिकायत समितियां गठित करने पर सहमति दी।