ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मजदूर, कर्मचारी, स्कीम वर्कर्स और किसानों की मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान सभा ने सोमवार को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सीटू जिला सचिव कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से मजदूर, कर्मचारी और किसान परेशान हैं। किसान सभा जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि अधिकारों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।