फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी के सामने वाली सड़क जर्जर होने से लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं और वाहनों के गुजरने से धूल उड़ती रहती है। निवासी अजीम खान ने बताया कि गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी होती है। धूल के कारण घरों की खिड़कियां तक खोलना मुश्किल है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि गड्ढे दिखाई नहीं देते। निवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्हें जल्द समस्या के समाधान की उम्मीद है।