फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन अनुपस्थित रहने और फोन बंद करने पर पंचायत सहायक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर के कार्य में शिथिलता बरतने पर सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अरदौना ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

स्पष्ट कारण नहीं बताने पर उनकी संविदा समाप्त करने के साथ ही विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। नोटिस में कहा कि एसआईआर कार्य को लेकर व्हाट्सएप और मैसेज के माध्यम से पंचायत सहायकों को अपने अपने बूथों पर उपस्थित रह कर बीएलओ का सहयोग करने का निर्देश दिया गया था। 20 नवंबर की अरदौना के बूथ का निरीक्षण किया गया तो पंचायत सहायक अनुपस्थित पाए गए थे। अगले दिन 21 नवंबर को भी बूथ पर नहीं पहुंचे थे।
फोन से बात करने का प्रयास किया गया तो कॉल नहीं उठाया और बंद कर दिया। बूथ के नोडल ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पंचायत सहायक द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी रतनपुरा द्वारा फोन करवाने पर पूर्व प्रधान को थमा दिया। तत्काल बूथ पर पहुंचने का आश्वासन देने के बाद भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें