नोएडा। सेक्टर-65 स्थित हल्दीराम कंपनी की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर एक कामगार की मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात को हुई घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त जाकिर (40) मूल निवासी बिहार के रूप में हुई है। वह कंपनी में पिछले 2 साल से काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार वह रात में कंपनी की तीसरी मंजिल पर किसी काम से गया था। वहां रेलिंग से होते हुए नीचे गिर गया। घटना में उसे गंभीर चोट आई। अन्य कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक घायल का अधिक खून बह चुका था। ब्यूरो