फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार निकालने के विवाद में भाई-बहन से मारपीट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। पुराने कटहेरा रोड पर कार निकालने के विवाद में कार सवार तीन युवकों ने बहन-भाई व उनकी मां के साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर वह भाग गए। घटना में पीड़ितों को चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 9 दिसंबर को दोपहर के समय कार से मुदित, दिशा उनकी माता सविता दादरी जा रहे थे। पुराने कटहेरा रोड पर उनका वैगनआर कार सवार युवक से विवाद हो गया। वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो फोन कर दो युवक और बुला लिए। उन्होंने आकर मारपीट की जिससे मुदित को चोट लग गई। बचाव में आई बहन व माता पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें